Jharkhand News: ईडी पर जांच रोकने के हाईकोर्ट आदेश पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले– पूरा कुनबा जाएगा जेल

Jharkhand News: Babulal Marandi attacks the High Court order halting the ED investigation, saying the entire family will go to jail.

Jharkhand News Update: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ झारखंड पुलिस की जांच पर रोक लगाने के झारखंड हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस आदेश को हेमंत सरकार के लिए करारा झटका बताते हुए कहा है कि “पूरा कुनबा जेल जाएगा”।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने रांची पुलिस द्वारा ईडी के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाते हुए ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय की सुरक्षा केंद्रीय सुरक्षा बलों को सौंपने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसे जांच एजेंसियों की कार्रवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रही सरकार के “मुंह पर तमाचा” बताया।

मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पुलिस के सहारे जांच एजेंसियों को डराने-धमकाने की चाहे जितनी कोशिश कर ली जाए, भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में शामिल लोग कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर भी साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष ने पेयजल विभाग के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोपों की स्क्रिप्ट तैयार कराने वाले लोग और घोटाले में शामिल पूरा तंत्र जल्द ही बेनकाब होगा।

23 करोड़ रुपये के गबन से जुड़ा है मामला

गौरतलब है कि यह पूरा विवाद पेयजल विभाग से 23 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है। विभाग के क्लर्क संतोष कुमार ने आरोप लगाया था कि पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उस पर जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया। वहीं, ईडी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि संतोष कुमार ने खुद तनाव में चोट पहुंचाई थी।

Related Articles

close