विंटर में सूख रहे हैं आपके इनडोर प्लांट्स? आजमाएं ये 5 जादुई टिप्स, कड़ाके की ठंड में भी घर के पौधे रहेंगे खिले-खिले
Are your indoor plants wilting in winter? Try these 5 magical tips to keep your houseplants blooming even in the harsh cold.

सर्दियों का मौसम भले ही हमें सुहावना लगता हो, लेकिन घर के अंदर लगे पौधों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। ठंडी हवा, कम धूप और नमी की कमी के कारण इनहाउस प्लांट्स की ग्रोथ धीमी हो जाती है, पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधे मुरझाए से दिखने लगते हैं। ऐसे में कुछ जरूरी Gardening Tips अपनाकर आप अपने इंडोर प्लांट्स को पूरे विंटर हेल्दी और फ्रेश रख सकते हैं।
सबसे पहले धूप का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सर्दियों में इनहाउस प्लांट्स को ऐसी जगह रखें, जहां उन्हें रोज़ कम से कम 3–4 घंटे प्राकृतिक रोशनी मिल सके। खिड़की के पास रखना सही रहता है, लेकिन ध्यान रखें कि ठंडी हवा सीधे पौधों पर न लगे।
पानी देने में भी सावधानी जरूरी है। ठंड के मौसम में पौधों को कम पानी की जरूरत होती है। मिट्टी की ऊपरी सतह सूखने के बाद ही पानी दें। बेहतर होगा कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ताकि जड़ों को नुकसान न पहुंचे। यह Gardening Tips पौधों को सड़ने से बचाने में मदद करता है।
सर्दियों में हवा रूखी हो जाती है, जिससे पत्तियां सूख सकती हैं। नमी बनाए रखने के लिए पौधों के पास पानी से भरा बर्तन रखें या हफ्ते में 2–3 बार हल्का स्प्रे करें। साथ ही, इस मौसम में खाद और फर्टिलाइज़र की मात्रा कम रखें, क्योंकि पौधों की ग्रोथ धीमी रहती है।
पौधों को हीटर, एसी या तेज ठंडी हवा से दूर रखें और सूखी पत्तियों की नियमित सफाई करते रहें। इन आसान Gardening Tips को अपनाकर आप सर्दियों में भी अपने इनहाउस प्लांट्स को हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।









