पेट की जिद्दी चर्बी से परेशान हैं? रोज़ पिएं ये Herbal Tea, तेजी से पिघलेगा Belly Fat

डाइट और एक्सरसाइज़ के साथ इन हर्बल चाय का कमाल, फैट बर्न भी और शरीर डिटॉक्स भी

Lifestyle: वज़न कम करने के लिए लोग कड़ी डाइट, रोज़ाना एक्सरसाइज़ और कैलोरी कट करने तक सब कुछ आज़माते हैं। बावजूद इसके, कई लोगों की पेट की चर्बी कम होने का नाम नहीं लेती। हाथ-पैर पतले हो जाते हैं, लेकिन पेट का फैट जस का तस बना रहता है। पेट के आस-पास जमा फैट न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि इससे हार्ट डिज़ीज़ और मेटाबॉलिक समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।Herbal Tea

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक्सरसाइज़ और हेल्दी डाइट के साथ कुछ हर्बल टी आपकी बड़ी मदद कर सकती हैं। ये चाय फैट बर्न करने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में बेहद असरदार मानी जाती हैं।

 ग्रीन टी: जिद्दी फैट का सबसे बड़ा दुश्मनHerbal Tea

ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नाम के एंटीऑक्सीडेंट पेट के आस-पास जमा फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करते हैं।

  •  Belly fat और लिवर का एक्स्ट्रा फैट कम करता है

  •  मेटाबॉलिज़्म को तेज़ करता है

  •  वजन घटाने में असरदार

स्टडीज़ के मुताबिक, ग्रीन टी का नियमित सेवन पेट की चर्बी कम करने में मददगार है।

 पुदीने की चाय: फैट बर्न के साथ रिलैक्सेशन

पुदीने की चाय न सिर्फ वजन घटाती है, बल्कि कई दूसरी समस्याओं में भी राहत देती है।

  •  पेट की चर्बी तेजी से बर्न करती है

  •  सीने की जलन कम करती है

  •  नींद न आने की समस्या घटाती है

  •  स्किन को देता है नैचुरल ग्लो

इस चाय के कोई खास साइड इफेक्ट नहीं हैं, इसलिए इसे दिन में किसी भी समय पिया जा सकता है।

 येलो टी (हल्दी वाली चाय): मेटाबॉलिज़्म बूस्टरHerbal Tea

पेट की चर्बी बढ़ने का एक बड़ा कारण मेटाबॉलिक सिंड्रोम होता है।
हल्दी वाली चाय इस समस्या को कंट्रोल करने में मदद करती है।

  •  कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड कम करती है

  •  पेट के आस-पास जमा फैट पिघलाती है

  •  मेटाबॉलिक रेट बढ़ाती है

 नींबू–दालचीनी की चाय: फैट पिघलाने का देसी नुस्खा

नींबू और दालचीनी का कॉम्बिनेशन फैट बर्न के लिए बेहद असरदार माना जाता है।

  •  विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

  •  दालचीनी भूख कम करने में मदद करती है

  •  वजन कंट्रोल करने में सहायक

 तुलसी की चाय: डिटॉक्स और फैट बर्न दोनोंHerbal Tea

तुलसी के पत्ते शरीर का मेटाबॉलिज़्म नेचुरली बढ़ाते हैं

  •  ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद

  •  शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालती है

  •  पेट की चर्बी कम करती है

पेट की चर्बी न सिर्फ आपकी खूबसूरती कम करती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को भी न्योता देती है।
अगर आप वाकई बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो इन Herbal Tea को रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल करें, साथ ही हेल्दी खाना और हल्की एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।Herbal Tea

Related Articles

close