रांची-पटना मार्ग पर दो ट्रक की भीषण टक्कर से आवागमन ठप्प… दोनों चालक अंदर फंसे..हालत गंभीर

कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग चंदवारा पुराना थाना चौक पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी की दोनो ट्रक चालक अंदर ही फंस गए।

बताया जा रहा है की चौक पे डायवर्सन और तेज रफ्तार होने के वजह से बरही की तरफ से आ रही बीआर- 27बी-3291 ट्रक असंतुलित हो गया जिससे उलटी दिशा कोडरमा की ओर से आ रही एनएल-01 क्यू-3399 से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में दोनो ट्रक चालक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक में फंसे ट्रक चालकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया ।







