IND vs SA 3rd ODI : टीम इंडिया ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा,12 साल बाद सीरीज जीतने का मौका

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पूरी अफ्रीकी टीम 27.1 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। ये साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले 199 में भारत ने अफ्रीकी टीम को 117 रन पर ऑलआउट किया था। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।

कैसे गिरे साउथ अफ्रीका के विकेट

साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक तीसरे वनडे में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने आउट किया। डिकॉक के बल्ले से 10 बॉल में सिर्फ 6 रन निकले।

  • अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने यानेमन मलान को 15 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा।
  • शानदार फॉर्म में चल रहे रीजा हेंड्रिक्स का विकेट भी मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने 21 बॉल में 3 रन बनाए।
  • मार्करम का विकेट शाहबाज अहमद ने लिया। उन्होंने 19 बॉल में 9 रन बनाए। वहीं, पूरी तरह सेट हो चुके क्लासन को 34 रन बनाने के बाद शाहबाज ने बोल्ड कर दिया।
  • शानदार फॉर्म में चल रहे कप्तान मिलर को वाशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया। वहीं, एंडिले फेहलुकवायो को विकेट कुलदीप यादव ने लिया।

12 साल बाद सीरीज जीतने का मौका

2010 के बाद भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। उस सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से जीत मिली थी। वहीं, इसके बाद 2015 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

12 साल बाद टीम इंडिया के बाद सीरीज जीतने का मौका है।

Related Articles

close