अब घर बैठे बदलें अपना आधार: मोदी सरकार ने लॉन्च किया नया ऐप…नाम-एड्रेस और फोटो अपडेट होगी बिना किसी डॉक्यूमेंट के…

मोदी सरकार ने 3 दिसंबर से नया Aadhaar App लॉन्च कर दिया है। इस ऐप की मदद से अब लोग घर बैठे खुद अपने आधार कार्ड का एड्रेस, नाम, फोटो और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं।
UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने बताया कि इस नए डिजिटल फीचर में किसी डॉक्यूमेंट या फिजिकल विज़िट की जरूरत नहीं होगी। ऐप में OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपडेट प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। यह खासकर दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों, सीनियर सिटिजन और माइग्रेट करने वालों के लिए बेहद आसान साबित होगा।
पहले का फीचर
इससे पहले ऐप में यूजर्स अपनी और अपने फैमिली मेंबर्स की IDs जोड़ सकते थे, लेकिन शर्त थी कि वह उसी फोन नंबर से लिंक हों। अब ऐप में प्रोफाइल जोड़ने की लिमिट पांच तक है। ऐप डेटा सुरक्षा, QR कोड शेयरिंग और बायोमेट्रिक लॉक जैसी सुविधाएं भी देता है।
नया अपडेट कैसे काम करेगा
UIDAI के अनुसार, आधार अपडेट प्रोसेस बेहद सरल है:
Play Store या App Store से ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
अपनी पसंद की भाषा चुनें और 12-डिजिट आधार नंबर डालें।
आधार-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS वेरिफिकेशन करें।
OTP डालें और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
6-digit पासवर्ड सेट करें।
ऐप की प्रोफाइल पेज पर अपना आधार कार्ड देखें।
‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर/नाम/एड्रेस/फोटो अपडेट करें।
आवश्यक डिटेल पढ़कर ₹75 भुगतान करें।
यह नया फीचर कुछ मिनटों में प्रोसेस पूरा कर देता है और किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होती।









