Viral Video: बेटी बनी जल्लाद! मां को दिया सीढ़ियों से धक्का और जमीन पर पटक-पटक के मारा, देखें औलाद का शैतानी रुप

Viral Video:इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। एक ऐसा वीडियो, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएँ, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की अपनी ही मां के साथ क्रूरता कर रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी पहले मां को सीढ़ियों से धक्का देती है और फिर जमीन पर गिरा-गिराकर थप्पड़ मारती है। बूढ़ी महिला मदद के लिए गुहार लगाती है, लेकिन वहां मौजूद लोग केवल वीडियो बना रहे हैं और किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
Viral Video:इस वीडियो को एक्स (X) पर Dineshwar Patel नाम के हैंडल से अपलोड किया गया था। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “आज मैं इस वीडियो को देखकर बहुत दुखी हूँ, अपना मां के साथ ऐसा कौन करता है।”
आज मैं इस वीडियो को देखकर मै बहुत दुखी हूँ
अपना माँ के साथ ऐसा कौन करता है pic.twitter.com/e823yY0cGi
— dineshwar patel (@dineshwar_0673) December 2, 2025
वीडियो अपलोड होने के बाद से इसे 19,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस घटना पर गुस्से के साथ अफसोस भी जता रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है?”, तो दूसरे ने कहा, “पता नहीं कैसे लोग हैं जो बुजुर्ग पर हाथ उठा देते हैं।”
Viral Video:वीडियो की असली तारीख और स्थान की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इसने सोशल मीडिया पर लोगों की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है।









