बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी…बकाया माफ और पहली बार 25% छूट…जल्दी करें वरना मौका जाएगा हाथ से…

उत्तर प्रदेश सरकार ने लागू की नई बिजली बिल राहत योजना (OTS), चोरी और बकाया बिल वाले उपभोक्ताओं के लिए आसान किश्तों में भुगतान का विकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार सोमवार से नई बिजली बिल राहत योजना (OTS) लागू करने जा रही है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में मदद करना और बिजली वसूली की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

योजना में शामिल हैं:

  • घरेलू उपभोक्ता: 2 किलोवॉट तक

  • वाणिज्यिक उपभोक्ता: 1 किलोवॉट तक

इस योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिन्होंने बिल जमा नहीं किया या चोरी के मामलों में फंसे हुए हैं।

योजना के मुख्य फायदे:

  • बकाया पर लगे 100% ब्याज माफ

  • पहली बार मूल बिल पर 25% की छूट

  • बकायेदार एकमुश्त या किस्तों में भुगतान कर सकते हैं

  • चोरी के मामलों और मुकदमों से राहत

लाभ पाने का तरीका: उपभोक्ता को पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर ₹2000 जमा कर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त या ₹500/₹750 की किस्तों में किया जा सकेगा।

योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पावर कॉरपोरेशन ने विशेष रणनीति बनाई है। अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे व्यक्तिगत और फोन के माध्यम से सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क करें। पम्फलेट बांटना, नोटिस जारी करना और जरूरत पड़ने पर विशेष कैंप लगाना भी शामिल है।

योजना तीन चरणों में लागू होगी, प्रत्येक चरण एक महीने तक चलेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतिम चरण में लाभ कम होगा, इसलिए पहले चरण में शामिल होना सबसे फायदेमंद है।

यह योजना न केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत का अवसर है, बल्कि बिजली विभाग के लिए भी बकाया वसूली को आसान बनाने का कदम साबित होगी।

Related Articles

close