भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब होगी? सरकार का बड़ा अपडेट, अब बस वक्त की ही देर है!

भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब होगी? सरकार का बड़ा अपडेट, अब बस वक्त की ही देर है!

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच लंबित ट्रेड डील पर आखिरकार बड़ा अपडेट आया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि व्यापार समझौते का पहला चरण पूरा हो चुका है और अब इसका ऐलान सिर्फ सही समय की प्रतीक्षा कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा, “हम पिछले महीनों से अमेरिकी टीम के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं। ज़्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है और अब केवल समय की ही बात है कि कब इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सही माहौल और समय का इंतजार है।”

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस साल भी डील संभव है, हालांकि किसी भी व्यापार समझौते की निश्चित समय-सीमा नहीं होती। अगर किसी साझेदार को कोई आपत्ति हो, तो डील देर से भी हो सकती है। कुल मिलाकर, स्थिति आशावादी है और डील अगले कुछ हफ्तों या महीनों में पूरी हो सकती है।

इस समझौते से भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को नया रफ्तार मिलने की उम्मीद है। दोनों देशों की टीम लगातार बातचीत में लगी हुई है और अब सिर्फ सही समय और सही मंच की प्रतीक्षा है।

Related Articles

close