अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत…हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक…जानें पूरा मामला
Big relief for Abhishek Banerjee...High Court puts stay on his arrest...Know the whole matter

MP News: जबलपुर हाई कोर्ट से टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत मिली है. अदालत ने एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा जारी किए गए गिरफ्तारी वारंट पर रोक लगा दी है. साथ ही हाई कोर्ट ने बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय समेत सभी अनावेदकों को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी.
अभिषेक बनर्जी ने वारंट के खिलाफ दायर की थी याचिका
दरअसल, एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. बताया जाता है कि वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं. अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की ओर से लगाया गया है.
हाई कोर्ट ने जारी किया था वारंट
गौरतलब है कि एमपी एमएलए कोर्ट में लगातार गैर-हाजिर रहने के चलते अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर 2020 में कोलकाता में आयोजित एक आमसभा से हुई थी, जहां अभिषेक बनर्जी ने आकाश विजयवर्गीय को गुंडा कहा था. इस बयान के बाद आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था, जो फिलहाल भोपाल के एमपी एमएलए कोर्ट में लंबित है.









