VIDEO- “चप्पल उठाया गया…गालियां दी गयी, घर से निकाल दिया”, एयरपोर्ट पर रूंआसी हुई रोहिणी, बोली, अब मेरा कोई घर नहीं, देखिये वीडियो
VIDEO- "Chappals were taken away...abused, thrown out of the house", Rahini broke down at the airport, said, now I have no home, watch the video

Rohini Acharya Video – आरजेडी की करारी हार के बाद लालू यादव के परिवार में खुली फूट ने राजनीतिक हलचल को और बढ़ा दिया है। महज 25 सीटों पर सिमटी आरजेडी पहले राजनीतिक पराजय से जूझ रही थी, अब परिवार के विवादों ने पार्टी की स्थिति को और कमजोर कर दिया है। चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव को घर से बाहर किए जाने की खबरें थीं, और अब चुनाव के परिणाम आने के बाद लालू की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी घर छोड़ दिया है।
यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇
एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत में चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने कहा—“मेरा कोई परिवार नहीं है। उन्होंने ही मुझे घर से निकाला है। संजय और रमीज का नाम लेने पर परेशान किया जाता है। जो खुद को चाणक्य समझते हैं, उनसे पूछिए कि पार्टी का हाल क्यों हुआ है।”
उनके इस बयान के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर परिवार और पार्टी के भीतर चल क्या रहा है।
तेजस्वी यादव और उनकी टीम पर रोहिणी के गंभीर आरोप
रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वह सवाल पूछने वालों को दबाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया—“अगर आप संजय या रमीज का नाम लेते हैं तो आपको बदनाम किया जाएगा, यहां तक कि चप्पलों से पीटने की धमकी दी जाती है।”यह पहला अवसर है जब लालू परिवार के भीतर का विवाद इतनी खुलकर सामने आया है।
रोहिणी वह बेटी हैं जिन्होंने अपने पिता लालू यादव की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान की थी। लेकिन आज उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा—“मेरे लिए अब कोई परिवार नहीं है।”
हार के बाद क्यों बढ़ा विवाद?
सूत्रों के अनुसार, चुनाव हार के बाद पार्टी के अंदर रोहिणी पर यह आरोप लगाया गया कि उनके परिवारिक विवाद की बातें सार्वजनिक होने से पार्टी को नुकसान हुआ। रोहिणी चुनाव प्रचार के लिए लौटना चाहती थीं, छपरा की कई सीटों पर जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें केवल राघोपुर तक सीमित रखा गया।
काउंटिंग के दिन जब रोहिणी ने अपने भाई तेजस्वी को “गुड लक” कहा, तो तेजस्वी ने कोई जवाब तक नहीं दिया—यह घटना भी रोहिणी के मन में खटक गई।
कौन हैं रमीज और संजय यादव?
रोहिणी के आरोपों में सबसे ज्यादा चर्चा रमीज और संजय यादव के नामों की हो रही है।
रमीज अहमद
• तेजस्वी के साथ क्रिकेट खेल चुका है
• यूपी के बलरामपुर का रहने वाला
• समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद
• रिजवान जहीर हत्या सहित कई गंभीर मामलों में जेल में बंद
• रमीज आरजेडी के सोशल मीडिया और चुनाव प्रबंधन का काम देखता है
• उसकी पत्नी भी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है
संजय यादव
• तेजस्वी के बेहद करीबी रणनीतिक सलाहकार
• रोहिणी को तेजस्वी के लिए राजनीतिक खतरा मानते हैं
• पार्टी के कई बड़े फैसलों में इनका अमल रहता है
रोहिणी लंबे समय से रमीज और संजय की भूमिका का विरोध करती रही हैं। परिवार और पार्टी पर इन दोनों की पकड़ को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा था।
लालू परिवार और आरजेडी दोनों संकट में
पहले तेज प्रताप का घर से निकलना और अब रोहिणी का परिवार छोड़ देना यह संकेत है कि लालू परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।
आरजेडी के भीतर इतना बड़ा फूट का सार्वजनिक होना पार्टी की गिरती स्थिति को और खराब कर सकता है।









