झारखंड : रांची में एटीएम फ्रॉड का नया तरीका…कार्ड बदलकर और पर्स चोरी से लाखों की ठगी, जानिए बचने के उपाय

New ATM fraud in Ranchi: Lakhs of rupees defrauded by card swapping and purse theft, learn how to avoid it

Ranchi ATM Fraud: राजधानी रांची में एक बार फिर ATM अपराधियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। शहर के पंडरा ओपी क्षेत्र और चेशायर होम रोड इलाके में ATM Fraud के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें दो महिलाओं के खातों से कुल 44 हजार रुपये की अवैध निकासी की गई है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला पंडरा ओपी क्षेत्र का है, जहां बनहोरा निवासी रानी देवी के खाते से कार्ड बदलकर 24 हजार रुपये निकाले गए। रानी देवी बाजार समिति के पास स्थित एसबीआई एटीएम पर पैसे निकालने गई थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने ट्रांजेक्शन कैंसिल न होने का बहाना बनाकर उन्हें रोक लिया और झांसे में लेकर उनका कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपी ने दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लिए। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पंडरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दूसरी वारदात चेशायर होम रोड निवासी अंजना मिश्रा के साथ हुई। उनका पर्स 18 अक्टूबर को बूटी मोड़ चौक के पास चोरी हो गया था, जिसमें एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। कार्ड के कवर पर पिन लिखा होने के कारण अपराधियों ने दो बार में कुल 20 हजार रुपये निकाल लिए। अंजना के बेटे ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अब दोनों मामलों में सीसीटीवी फुटेज और ट्रांजेक्शन डेटा की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे पिन कभी पर्स या कार्ड कवर पर न लिखें, अनजान लोगों से एटीएम में मदद न लें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Related Articles

close