Multani Mitti for Hair: मुल्तानी मिट्टी से पाएं झड़ते, बेजान बालों से छुटकारा — जानें लगाने का सही तरीका
Multani Mitti for Hair: Get rid of falling, lifeless hair with Multani Mitti – Learn the right way to apply it

Multani Mitti for Hair: मुल्तानी मिट्टी का नाम सुनते ही सबसे पहले स्किन के फायदे याद आते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों के लिए भी उतनी ही फायदेमंद है? यह एक नैचुरल क्लेंज़र है जो स्कैल्प की गहराई से सफाई कर बालों को फ्रेश, हेल्दी और वॉल्यूम से भरपूर बनाती है।
आजकल मार्केट में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट्स में केमिकल्स की मात्रा अधिक होती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी एक सस्ता, सुरक्षित और 100% नेचुरल उपाय है। यह बालों से अतिरिक्त तेल हटाकर डैंड्रफ को नियंत्रित करती है और बालों में नेचुरल शाइन लाती है।
मुल्तानी मिट्टी से बालों की देखभाल का तरीका
1. मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक तैयार करें:
एक बाउल में 3 टेबलस्पून मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 टेबलस्पून दही, 1 टेबलस्पून नींबू का रस और थोड़ा गुलाबजल डालें। इसे अच्छे से मिलाकर एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
2. पैक लगाएं और सूखने दें:
अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। हल्के हाथों से स्कैल्प पर मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो। 20–25 मिनट तक सूखने दें।
3. बालों को धोएं:
पैक सूख जाने के बाद बालों को सादे पानी या माइल्ड शैंपू से धो लें। ध्यान रखें कि गरम पानी का उपयोग न करें, क्योंकि यह स्कैल्प को ड्राई बना सकता है।
4. हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें:
बेहतर नतीजों के लिए इस हेयर पैक का उपयोग हफ्ते में दो बार करें। इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी, डैंड्रफ कम होगा और बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी बनेंगे।









