झारखंड : रांची में कानून-व्यवस्था की धज्जियां! उपद्रवी भीड़ ने थाने में घुसकर की तोड़फोड़, थाना प्रभारी लहूलुहान…इलाके में तनाव का माहौल
Law and order in Ranchi is in shambles! A mob of rioters broke into the police station and vandalized it, leaving the station in-charge bleeding... tension prevails in the area.

क्या अब पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं रहे? रांची से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां हिंसक भीड़ ने एक थाने में घुसकर न सिर्फ उत्पात मचाया, बल्कि थाना प्रभारी को भी बुरी तरह से घायल कर दिया. दरअसल, मामला एक हफ्ते पहले का है. जब एक सड़क हादसे में गुमला जिले के रहने वाला एक शख्स सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद से शख्स का रांची के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.
शनिवार देर रात शख्स की मौत हो गई. शख्स की मौत के बाद परिजनों के साथ भारी संख्या में लोग पहुंचे और सड़क जाम कर दी. इसके बाद पुलिस ने मामला शांत करवाया. लेकिन थोड़ी देर में मामला फिर बिगड़ गया और थाने पर हमला हो गया.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रांची में एक सड़क हादसे में शख्स बुरी तरह घायल हो गया था. सड़क हासदे में एक ट्रेलर ने गुमला के पंडरा थाना क्षेत्र के रहने वाला एक शख्स घायल हो गया था. इसके बाद उसे रांची के ही एक अस्पातल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान जब युवक की मौत हो गई तो परिजनों का गुस्सा बढ़ा और वो सड़क जाम करने के लिए पहुंचे. इस दौरान परिजनों ने मुआवजे की मांग की.
इधर, सड़क जाम करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पुहंची और किसी तरह भीड़ को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया और वहां से सबको हटा दिया. कुछ ही देर में दोबार भीड़ जमा हुई और बवाल हो गया. इतना ही नहीं भीड़ थाने पर पहुंची. लेकिन वहां से भी भीड़ को समझाकर वापस कर दिया गया था. इसके कुछ देर बाद एक बार फिर से कुछ लोग पहुंचे और थाने पर हमला कर दिया.
इस दौरान थानाधिकारी मनीष गुप्ता के सिर पर हमला हो गया और इस हमले में वो घायल हो गये. इसके बाद वहां आई भीड़ ने थाने पर भी हमला कर दिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की एक गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है.
CCTV फुटेज के आधर पर दोषियों पर होगी कार्रवाई
इस मामले पर बात करते हुए उपायुक्त ने कहा कि भीड़ द्वारा दोबारा हमला करने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी. इसके बाद घायल थाना प्रभारी मनीष गुप्ता को अस्पताल पहुंचाया गया. डीसी ने कहा कि थाने में लगी सीसीटीवी कैमरे में सभी आरोपियों की तस्वीरे कैंद हुई है. उस फुटेज के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.









