घर पर खीरा कैसे उगाएं…जाने आसान टिप्स और पूरा तरीका

How to grow cucumber at home... know easy tips and complete method

खीरा उगाने का तरीका

खीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्ज़ी है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडक और ऊर्जा देते हैं। यही कारण है कि खीरे की डिमांड हमेशा बनी रहती है। अगर आप इसे घर पर उगाते हैं तो यह और भी ताज़ा और पौष्टिक मिलता है। आइए जानते हैं खीरा उगाने का तरीका और इससे जुड़ी अहम बातें।

मिट्टी और सामग्री की तैयारी

खीरा उगाने के लिए आपको 12-14 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग, हाइब्रिड या देशी बीज, मिट्टी, गोबर की खाद और बालू की जरूरत होगी। मिट्टी, खाद और बालू को 2:1:1 अनुपात में मिलाएं। यह मिश्रण पौधों को पोषण और जड़ों को मजबूती देगा।

बीज बोना और देखभाल

गमले में 2-3 बीज करीब 1 इंच गहराई में डालें और ऊपर से हल्की मिट्टी डालकर पानी छिड़कें। बीज 5-7 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं। जब पौधे 3-4 इंच लंबे हो जाएं तो कमजोर पौधों को हटा दें और केवल स्वस्थ पौधे रखें। बेल को सहारा देने के लिए लकड़ी या तार का जाल लगाना बेहतर रहता है।

खाद, पानी और सुरक्षा

खीरे के पौधों को नियमित पानी की जरूरत होती है, खासकर गर्मी में। हर 10-12 दिन में तरल जैविक खाद दें। एफिड्स और कीड़ों से बचाने के लिए नीम तेल और पानी का घोल छिड़कें। यह सुरक्षित और असरदार उपाय है।

तोड़ाई का सही समय

बीज बोने के 45-50 दिन बाद पौधों पर खीरे आने लगते हैं। जब खीरा 6-7 इंच लंबा और चमकीला हरा दिखे, तभी तोड़ लें। देर करने पर यह सख्त और बेस्वाद हो सकता है।

Related Articles

close