Facial At Home For Glowing Skin:पार्लर जाने की जरूरत नहीं..घर पर ऐसे करें फेशियल और पाएं नैचुरल ग्लोइंग स्किन…

Facial At Home For Glowing Skin: आज के समय में हर कोई क्लियर और ग्लोइंग स्किन चाहता है। लेकिन पार्लर जाकर फेशियल कराने में समय और पैसे दोनों खर्च होते हैं। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए ये आसान स्टेप्स आपके काम आ सकते हैं।
Step 1: आइसिंग करें
सबसे पहले चेहरे की आइसिंग करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े डालें और चेहरा उसमें डुबोकर बाहर निकालें। इसे 2–3 मिनट तक दोहराएं।
फायदे:
सूजन और एक्ने कम होंगे
झुर्रियों व डार्क सर्कल्स हल्के होंगे
त्वचा चमकदार बनेगी
Step 2: कच्चे दूध से क्लीन्जिंग
इसके बाद कॉटन में कच्चा दूध लेकर चेहरे की क्लीन्जिंग करें।
✔️ फायदे:
स्किन मुलायम और कोमल बनेगी
डर्ट और ऑयल निकल जाएगा
Step 3: नारियल तेल से मसाज
घर पर बना शुद्ध नारियल तेल चेहरे और बालों दोनों के लिए वरदान है। इसे हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।
✔️ फायदे:
नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है
सनबर्न में राहत देता है
बालों को पोषण और चमक देता है
Facial At Home For Glowing Skin:सप्ताह में 2–3 बार इस रूटीन को अपनाने से स्किन पर तुरंत फर्क नजर आने लगेगा। खासकर आइसिंग और दूध की क्लीन्जिंग स्किन को नैचुरल ग्लो देने का आसान और सस्ता तरीका है।









