Urine Symptoms:यूरिन से जुड़े इन 5 लक्षणों को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है जानलेवा कैंसर…. डॉक्टर की चेतावनी….

बार-बार पेशाब आना या रुक-रुक कर फ्लो? कहीं ये प्रोस्टेट कैंसर का इशारा तो नहीं!

Urine Symptoms:अगर आप बार-बार पेशाब के लिए बाथरूम जा रहे हैं, या पेशाब करते वक्त फ्लो कमजोर हो गया है, तो सतर्क हो जाइए।
50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में यह समस्या प्रोस्टेट कैंसर के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, कई बार यूरिन में हो रहे छोटे बदलाव बड़ी बीमारी की आहट बन सकते हैं।

Urine Symptoms:प्रोस्टेट कैंसर क्या है?

प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक आम लेकिन खतरनाक कैंसर है।
यह प्रोस्टेट ग्लैंड में होता है, जो स्पर्म उत्पादन में मदद करता है और ब्लैडर के ठीक नीचे स्थित होता है।

समस्या तब शुरू होती है जब इस ग्लैंड की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं, जिससे कैंसर का रूप ले लेती हैं।

Urine Symptoms:पेशाब से जुड़े 5 लक्षण जो हो सकते हैं प्रोस्टेट कैंसर के संकेत:

  1. बार-बार पेशाब आने की जरूरत

  2. पेशाब का फ्लो कमजोर होना

  3. पेशाब करते वक्त रुकावट महसूस होना

  4. रात में कई बार पेशाब के लिए उठना

  5. पेशाब में जलन या दर्द

अगर ये लक्षण लगातार महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जांच कराएं।

Urine Symptoms:क्या है इससे बचने का उपाय? डॉक्टरों की सलाह:

  • सालाना हेल्थ चेकअप कराएं, खासकर 50 के बाद

  • PSA (Prostate-Specific Antigen) टेस्ट कराना बेहद ज़रूरी

  • धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं

  • हेल्दी डाइट (फल, हरी सब्जी, लो फैट फूड) लें

  • नियमित एक्सरसाइज करें और वजन नियंत्रित रखें

प्रोस्टेट कैंसर धीरे-धीरे पनपने वाली, लेकिन जानलेवा बीमारी है। अगर शुरुआती लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज मुमकिन है।आपका शरीर संकेत देता है, बस ज़रूरत है उन्हें पहचानने और वक्त रहते एक्शन लेने की।

Related Articles

close