Jharkhand Breaking: मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त…

Pakur Breaking: 79वें स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से लौट रही झारखंड की कद्दावर मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मालूम हो कि मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह स्वतंत्रता दिवस केअवसर पर पाकुड़ में झंडोत्तोलन सहित कई कार्यक्रम में शरीक होने पहुंची थी। सभी कार्यक्रम के पश्चात मंत्री पाकुड़ से रांची लौट रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को शनिवार 16 अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में भाग लेने नेमरा पहुंचना था।जिसके लिए वो पाकुड़ से रांची आ रही थी।

कैसे हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंत्री जिस गाड़ी में बैठी थी वो गाड़ी अपने ही काफिले के स्कार्ट गाड़ी से टकरा गई। जिससे मंत्री के गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह को हल्की चोट आई है।
कौन है मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
कांग्रेस पार्टी के महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह झारखंड की कद्दावर नेता मानी जाती है। वर्तमान समय में इन्हें ग्रामीण विकास विभाग का जिम्मा दिया गया है।पिछले कार्यकाल में भी इनके पास ये मंत्रालय था। हेमंत सरकार की सबसे बड़ी योजना मईया सम्मान योजना में इनका काफी योगदान रहा है।









