झारखंड : बोकारो के हुनरमंद कलाकार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी अनोखी श्रद्धांजलि, बालू पर बनाईं भावपूर्ण तस्वीरें
A talented artist from Bokaro paid a unique tribute to Dishom Guru Shibu Soren, created emotional pictures on sand


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आंदोलन के प्रखर नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन दिल्ली में हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे शिबू सोरेन के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार बोकारो जिले के नेमरा गांव में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ।
शिबू सोरेन को देशभर से श्रद्धांजलि मिल रही है। इसी बीच बोकारो के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने एक अनोखे अंदाज में उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने झारखंड के चंदनक्यारी के दामोदर नदी के किनारे बालू पर शिबू सोरेन की खूबसूरत आकृति उकेरकर एक भावुक श्रद्धांजलि दी।
यह सैंड आर्ट केवल एक कलाकृति नहीं बल्कि दिशोम गुरु के संघर्ष और आदिवासी समाज के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक बन गई है। अजय शंकर ने कहा, “दिशोम गुरु न होते तो शायद झारखंड का अस्तित्व न होता। यह मेरी छोटी-सी कोशिश है उन्हें नमन करने की।”
शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा का अनमोल उदाहरण रहा है। उनका योगदान झारखंड और आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। यह सैंड आर्ट उन्हें याद करने और सम्मानित करने का एक खूबसूरत माध्यम साबित हुआ है।





