रांची। कांग्रेस के नाराज विधायक दिल्ली पहुंच गये हैं। हालांकि नाराज 12 विधायकों में से अभी फिलहाल 8 विधायक ही दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन चर्चा है कि चार विधायक जल्द ही दिल्ली आयेंगे। जो विधायक दिल्ली गये हैं, उनमें राजेश कच्छप, जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, डॉ. इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, भूषण बारा, नमन, रामचंद्र सिंह, अंबा प्रसाद, दीपिका सिंह पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की ये 8 विधायक बैठक में शामिल थे और ये दिल्ली गए हैं।

वहीं नमन विक्सल कोंगाड़ी, पूर्णिमा नीरज सिंह, रामचंद्र सिंह बैठक में शामिल नहीं हुए। कल तक चार और विधायक दिल्ली पहुंच सकते हैं। 17 में से 12 विधायकों की नाराजगी के बाद पार्टी की स्थिति काफी नाजुक है। अगर इन चारों ने पाला बदल दिया, तो झारखंड सरकार चारों खाने चित हो जायेगी। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर दिल्ली में ही मौजूद हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में आलाकमान से दिल्ली में नाराज विधायकों की मुलाकात हो सकती है।

हालांकि दिल्ली रवाना होने से पहले नाराज 12 कांग्रेसी विधायकों में से आठ ने शनिवार शाम को बिरसा चौक स्थित रासो होटल में साढ़े तीन घंटे तक बैठक की। हेमंत सोरेन के भाई और चंपई सरकार के मंत्री बसंत सोरेन इन विधायकों से मिलने पहुंचे, लेकिन बात नहीं बनी। कांग्रेस विधायकों की नाराजगी से सिर्फ कांग्रेस पार्टी की ही नहीं, बल्कि झामुमो गठबंधन सरकार की भी धड़कनें बढ़ी हुई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...