8 बच्चे डूबे : पानी भरे गड्ढे में 8 बच्चे डूबे, अब तक 6 के शव बरामद, 2 की तलाश जारी… सभी परिवार बिहार का….

पटना/दिल्ली। एक दर्दनाक हादसे में 8 बच्चों की डूबकर मौत हो गयी। अभी तक 6 बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि 2 का अब तक पता नहीं चल पाया है। हादसा दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम की बतायी जा रही है। गुरुग्राम के सेक्टर 110-ए में एक बिल्डर की करीब चार एकड़ भूमि पर बारिश का पानी भरने से बने तालाब में नहाते वक्त आठ बच्चे डूबे हैं। घटना रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे हुई।
मृतकों में अधिकांश बिहार के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के शंकर विहार कालोनी में हादसे के बाद कुछ बच्चों ने परिवार को जाकर इसकी सूचना दी, लेकिन बच्चों का सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उसके बाद तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची। देर रात तक छह बच्चों का शव निकाला जा चुका था। मुख्यमत्री मृत बच्चों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
अधिकांश बच्चे का परिवार बिहार का रहने वाला है। मृतकों में देव(11) राहुल तथा राहुल(8) पीयूष(9) अजीत(12) दुर्गेश(11) अवी और एक अन्य बच्चा तालाब बन चुकी जमीन पर नहा रहे थे। खेलते-खेलते बच्चे बीच में बने करीब बीस फुट गहरे गड्ढे में जाकर डूब गए। इनमें से एक बच्चा अवी तुरंत ही परिवार के लोगों को बताया कि सभी बच्चे तालाब में डूब गये हैं। परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, तो देव नाम के बच्चे का शव मिल गया, लेकिन बाकी का पता नहीं लग पाया है। जमीन पर कब्जा एक बिल्डर का बताया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जांच के लिए कमेटी बना दी है, जांच में जो भी घटना के लिए जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी।








