कटिहार । बिहार के कटिहार के बरारी में बरंडी नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है । हादसे में 7 लोग पानी में डूब गए। उनमें से एक महिला व एक लड़की का शव बरामद किया गया। एक पिता पुत्री सहित 5 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना से मर्माहत नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के आश्रितों को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि उपलब्ध करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के महिला पुरुष मजदूर धनकटनी कर लौट रहे थे। बीच नदी में छोटी नाव डगमगाने लगी। नाव पर सवार लोगों को बचाने के लिए दूसरी डेंगी नाव मंगाई गई। चढ़ने के दौरान मची अफरा-तफरी में मंगाई गई दुसरी डेंगी भी नदी में डूब गई ।नाव पर सवार दो लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। लापता 7 लोगों में महिला कादरटोला निवासी महेश पासवान की पत्नी उमा देवी व दिनेश पासवान की पुत्री 19 वर्षीय रूबी कुमारी का शव बरामद किया गया। 6 वर्षीय बच्चा सहित पांच लोग अभी लापता है।

जिन लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है उनका तलाशी अभियान जारी है। घटना की सूचना पर वीडियो पुरण साह,सीओ ललन मंडल, सीआई मृत्युंजय कुमार, थानाध्यक्ष विधान चंद्र मौके पर पहुंचे।

घटना में बाल-बाल बचे जगदीश पासवान ने बताया कि वह अन्य मजदूरों के साथ मरघिया निवासी मोहम्मद इफ्तार का धान काटने के लिए बरंडी नदी के उस पार के लक्ष्मीपुर बहियार गया था। करीब 3:00 बजे धान को लेकर सभी मजदूर मरघिया लौट रहे थे। छोटी नाव पर 9 लोग सवार होने से अनियंत्रित होकर डूबने लगी। मंगाई गई दूसरी डेंगी नाव पर चढ़ते ही अनियंत्रित होकर दूसरे नाव भी डूब गई। जानकारी मिलते ही विधायक सिंह भी मौके पर पहुंचे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...