बड़ा हादसा: महोत्सव के दौरान स्टेज ढहने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: महोत्सव के दौरान स्टेज ढहने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 से अधिक घायल

बड़ा हादसा: महोत्सव के दौरान स्टेज ढहने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार (28 जनवरी) को बड़ा हादसा हो गया। बागपत जिले में ‘आदिनाथ निर्वाण लाडू महोत्सव’ के दौरान लकड़ी का मंच ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक श्रद्धालु मलबे में दब गए।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। बचाव-राहत कार्य जारी।जानकारी के अनुसार, यह भयावह हादसा बड़ौत शहर के गांधी रोड इलाके में मानस्तंभ परिसर में हुआ। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल श्रद्धालु मदद के लिए चिल्लाने लगे। करीब 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए।हादसे के बाद भगदड़ जैसे हालात हो गए। दैनिक भास्कर को अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।

बड़ा हादसा:उन्होंने बताया कि जैन धर्म के भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड ढह गया। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु उसके नीचे दबने से घायल गए। फिलहाल, उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।इस घटना के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है और अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

बड़ा हादसा: महोत्सव के दौरान स्टेज ढहने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 से अधिक घायल
साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।इंडिया टीवी के मुताबिक, एंबुलेंस की कमी के कारण घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल था। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी था। आपात स्थिति को देखते हुए बड़ौत पुलिस की टीम स्थिति को संभालने और बचाव कार्यों में सहायता करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही SP और एडिशनल एसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

बड़ा हादसा:पांच की मौत

अमर उजाला के अनुसार, बड़ौत शहर कोतवाली इलाके के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ। श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच ज्यादा भार होने की वजह से टूट गया। अखबार के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों की मौत की भी खबर है। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बड़ा हादसा:जिला प्रशासन घायलों की संख्या 20-25 बता रहा है। बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया, “बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान वॉच टावर गिर गया। करीब 20-25 लोग घायल हो गए। 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।” हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 80 से अधिक लोग घायल हैं।

बड़ा हादसा: महोत्सव के दौरान स्टेज ढहने से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 से अधिक घायल

Train Attack ब्रेकिंग : Mahakumbh जा रही ट्रेन पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *