लखीसराय। महिला पुलिसकर्मियों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस भीषण हादसे में 40 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी। घटना बिहार के लखीसराय की बतायी जा रही है। BMP-4 की महिला पुलिसकर्मी जमालपुर से ट्रेनिंग कर वापस बटालियन लौट रही थी, इसी दौरान पुलिसकर्मियों की गाड़ी को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 46 महिला पुलिसकर्मी घायल हो गयी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक घटना मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित चैनपुरा गांव की है।

स्थानीय लोगों की मदद से महिला सिपाहियों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते पुलिस स्थानीय मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों का इलाज चल रहा है। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बस में सवार सभी सहकर्मी चोटिल हुई हैं। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक अपना वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा।

ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी, कि पुलिसकर्मियों की बस खाई में पलटने से बाल-बाल बच गयी। घटना में कई पुलिसकर्मियों को ज्यादा चोटें आयी है, जिनका इलाज चल रहा है। महिला पुलिसकर्मी जमालपुर से ट्रेनिंग पूरी कर लौट रही थी। महिला पुलिसकर्मियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...