शिक्षा विभाग: अगले साल स्कूलों में शीतकालीन और ग्रीष्माकालीन छुट्टियों के अलावे 36 छुट्टियां होगी। बेसिक शिक्षा परिषद लखनऊ के स्कूलों के लिए अगले साल 2024 में दी जाने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक तथा ग्रीष्म अवकाश 20 मई से 15 जून तक होगा। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक एवं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगा। ग्रीष्मकाल में मध्यावकाश सुबह 10:30 से 11 बजे तक तथा शीतकाल में दोपहर 12 से 12:30 बजे तक होगा।

2024 के लिए जारी अवकाश तालिका में कुल 36 दिवस का अवकाश है। इसमें पर्व व जयंती की छह छुट्टियां रविवार को पड़ रही हैं, इसलिए छह छुट्टियों का नुकसान हुआ है। इसके विपरीत पांच पर्व/जयंती शनिवार या सोमवार को पड़ने के कारण रविवार के साथ दो लगातार अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके अलावा हरितालिका तीज अथवा हरियाली तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी एवं हलष्ठी/ललई छठ, जीउतिया व्रत/अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं को तथा पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षिकों को दिया जाएगा।

अवकाश तालिका में वर्ष 2023 में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को दिए अवकाश को 2024 की अवकाश तालिका में जोड़े जाने की मांग की गई है।जारी अवकाश तालिका के मुताबिक होलिका दहन, डा. भीमराव आंबेडकर जयंती, महावीर जयंती, चेहल्लुम, गुरुतेगबहादुर जयंती रविवार को पड़ रही है। इस कारण पांच अवकाश का नुकसान हुआ है। इसके अलावा दीपावली से चित्रगुप्त जयंती के बीच घोषित चार अवकाश में एक रविवार को है। इस तरह कुल छह अवकाश का नुकसान हुआ है। इसके विपरीत संत रविदास जयंती पर अवकाश तो दिया गया है, लेकिन वर्ष 2024 में यह अवकाश 24 फरवरी को है, जबकि वर्ष 2023 में पांच फरवरी को था।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...