35 मिनट का खौफनाक खेल: चाकू की नोक पर गैंगरेप, स्पा सेंटर के अंदर जो हुआ उसने पूरे सिस्टम को हिला दिया

10 लोगों की धमक, रंगदारी की मांग और बंद कमरे में हैवानियत

नई दिल्ली। केरल के तिरुवल्ला से सामने आया गैंगरेप का मामला हर किसी को सिहरने पर मजबूर कर रहा है। स्पा सेंटर के अंदर घटे इस खौफनाक कांड की पीड़िता ने जो आपबीती बताई है, वह कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पीड़िता के मुताबिक, करीब 10 लोगों का एक ग्रुप स्पा सेंटर में घुसा और रंगदारी की मांग करने लगा। उसने बताया कि आरोपियों का व्यवहार बेहद आक्रामक था और उसे शक है कि वे नशे की हालत में थे।

बंद कमरे में 35 मिनट तक दरिंदगी

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि घटना के वक्त कमरा अंदर से बंद था और उसे लगभग 35 मिनट तक चाकू की नोक पर रखकर दरिंदगी का शिकार बनाया गया। इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों की हैवानियत थमने का नाम नहीं ले रही थी।

मुख्य आरोपी पर कापा एक्ट

पथानामथिट्टा जिले के पुलिस प्रमुख आर आनंद ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी सुबिन अलेक्जेंडर चैको उर्फ मारना सुबिन के खिलाफ कापा एक्ट लगाया गया है। यह केरल का सख्त कानून है, जो आदतन अपराधियों पर लगाया जाता है।

तीन गिरफ्तार, चार अब भी फरार

पुलिस के मुताबिक, इस केस में अब तक चैको और बर्लिन दास समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए तिरुवल्ला डीएसपी के नेतृत्व में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है।

आनंद ने बताया कि गैंगरेप की जानकारी सबसे पहले स्पेशल ब्रांच को मिली थी। हालांकि शुरुआत में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन पुलिस ने खुद स्पा पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया और जांच शुरू की।

सभी स्पा की होगी जांच, साजिश का एंगल भी

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हमला किसी क्वोटेशन या आपराधिक साजिश का हिस्सा तो नहीं था। इस बीच, स्पा मालिक डॉ. संजय ने आरोप लगाया है कि उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से किसी दूसरे स्पा मालिक ने यह क्वोटेशन दिया था।

उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे पुलिस-गैंगस्टर गठजोड़ होने का भी सनसनीखेज आरोप लगाया है। पुलिस ने साफ किया है कि इलाके के सभी स्पा सेंटरों की गतिविधियों की गहन जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close