अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर का एक स्कूल धमाके दहल उठा। जोरदार हुए ब्लास्ट में 33 स्कूली बच्चे घायल हो गये। मामला अंबिकापुर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल का है। जहां गुरुवार की दोपहर बड़ा सा स्काई बैलून जोरदार धमाके के साथ फट पड़ा। कलेक्टर कार्यालय के ठीक बगल में स्थित स्कूल में जोरदार धमाका सुनकर कलेक्टर-एसपी भी हैरान रह गये। आनन-फानन में कलेक्टर कुंदन कुमार और एसपी सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे।

धमाके में घायल 33 बच्चों में 11 को निजी और 22 को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में स्काई बैलून में हवा भरने के दौरान हिलियम गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया। जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर शहर के विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल परिसर में हिंदू युवा एकता मंच के द्वारा स्काई बैलून में गैस भरवाया जा रहा था। इसी दौरान हिलियम गैस सिलेंडर फटने के बाद स्काई बैलून भी फट गया।

इस दौरान स्कूल परिसर में मौजूद बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। ब्लास्ट हुए स्थान को सील कर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि इसमें जो भी दोषी होंगे उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल इस घटना में हुए घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। कलेक्टर के मुताबिक स्कूल परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन होना था, लेकिन इसकी परमिशन प्रशासन से नहीं लिया गया था। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ डी आर मूर्ति ने बताया कि ब्लास्ट के बाद हॉस्पिटल में 25 भर्ती कराए गए थे. सभी बच्चों की हालत स्थिर बनी हुई है. कुछ बच्चों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। उन्हें आंखों में जलन की शिकायत है। पहले बच्चों को केज्युल्टी में बच्चों को फर्स्ट ऐड दिया गया। गुब्बारा फुलाने के लिए गैस भरने के दौरान बैलून फट जाने से बच्चों को चोटें लगी हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...