213 करोड़ कैश, 10 आलीशान घर… फिर भी चौंकाएगा थलापति विजय की दौलत का सच! हलफनामे में खुला पूरा र

Thalapathy Vijay की संपत्ति का खुलासा, राजनीति में एंट्री से पहले ही करोड़ों का साम्राज्य चर्चा में

 

चेन्नई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनीति में कदम रख चुके Thalapathy Vijay ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। कुल 603.20 करोड़ रुपये की संपत्ति, करोड़ों का बैंक बैलेंस, लग्जरी गाड़ियां और कई प्रॉपर्टी—विजय की दौलत का पूरा ब्यौरा सामने आ गया है।


सेविंग अकाउंट में ही 213 करोड़ रुपये
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, विजय के सेविंग अकाउंट में ही 213 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके पास 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और करीब 198.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।


10 घर, देशभर में फैली प्रॉपर्टी
विजय के पास कुल 10 घर हैं, जो चेन्नई के नीलंकरई, उरूर, मायलापुर, पडुर, कोराट्टूर, सालीग्रामम और शोलिंगनल्लूर जैसे पॉश इलाकों में स्थित हैं। इसके अलावा कोडाइकनाल में कृषि भूमि भी शामिल है।


लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन
थलापति विजय के पास कई महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 7.45 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इनमें शामिल हैं:

  • BMW 530
  • Toyota Lexus (करीब 3 करोड़ रुपये)
  • Toyota Vellfire
  • BMW i7
  • Maruti Swift
  • TVS XL Super

सोना-चांदी और कोई कर्ज नहीं
हलफनामे के अनुसार विजय के पास 883 ग्राम सोने के गहने और 15 लाख रुपये के चांदी के सामान हैं। खास बात यह है कि उनके ऊपर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है।

वित्त वर्ष 2024-25 में उनकी कुल आय 184.53 करोड़ रुपये बताई गई है।


पत्नी की संपत्ति भी करोड़ों में
विजय की पत्नी संगीता के पास 15.76 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

  • 15.51 करोड़ रुपये की चल संपत्ति
  • 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति

साथ ही विजय ने उनके नाम बड़े निवेश किए हैं:

  • इंडियन बैंक में 25 करोड़ FD
  • एक्सिस बैंक में 40 करोड़ FD
  • HDFC बैंक में 20 करोड़ FD
  • 391 सोवरेन सोने के गहने

75 करोड़ रुपये तक के लोन भी दिए
हलफनामे में यह भी सामने आया कि विजय ने अपने परिवार और ट्रस्ट्स को करोड़ों रुपये उधार दिए हैं।

  • पिता को 3.02 करोड़
  • TVK महासचिव को 3 करोड़
  • दो ट्रस्ट को 20-20 करोड़
  • अन्य संस्थाओं को भी करोड़ों की रकम

राजनीति में पहली बड़ी एंट्री
Thalapathy Vijay अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पेरंबूर और तिरुचि पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close