कैमूर। एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा चांदनी चौक इलाके में हुई। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान ठाकुर दयाल जायसवाल और 14 साल की मानसी के रूप में की गई है। मानसी मदर शकुंतला स्कूल की बच्ची थी जो अपनी साइकिल से फीस जमा करने स्कूल जा रही थी। वह राबर्ट्सगंज की रहने वाली थी और ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वहीं ठाकुर दयाल जायसवाल पेशे से एक एलआईसी एजेंट थे।

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि डड़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार धान से लदा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई है। आनन- फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामगढ़ रोड की तरफ से ट्रक मोहनिया चांदनी चौक पर आ रहा था। जैसे ही वह ओवर ब्रिज से नीचे चांदनी चौक की तरफ उतरा, उसका स्पीड कम नहीं हुआ और जो भी रास्ते में आया बाइक, टेंपो , रिक्शा, पैदल वाले सभी लोगों को रौंदते हुए भभुआ वाले रोड में बढ़ गया। इसके चपेट में आने से दो की मौत और छह लोग घायल हैं।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...