Numerology 11 April 2024: अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है।

जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं।

• मूलांक-1 घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। मन में सकारात्मक भावना बनाए रखें। जल्दी ही चीज़ें अनुकूल हो जाएंगी। बच्चे आपकी उपलब्धियों से खुशी का अनुभव करेंगे। आज के दिन प्रियतम या जीवनसाथी से आपकी नाराजगी खत्म हो सकती है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सफेद

• मूलांक-2 आज कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से सुकून मिलेगा। आज आपको आराम करने की जरूरत है क्योंकि पिछला समय आपका मानसिक दबाव वाला था। समाज में अपना मर्यादित आचरण बनाए रखें। घर परिवार को लेकर जीवनसाथी की ओर से काफी मदद मिल सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- क्रीम

• मूलांक-3 आज कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलने से सुकून और शांति भरा वातावरण रहेगा। जीवन की परेशानियों से स्थाई निजात पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सही समय आ गया है। दिन को खास बनाने के लिए जीवनसाथी को तोहफे में कुछ गिफ्ट दे सकते हैं।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – नारंगी

• मूलांक-4 आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे। आज आपके काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकती हैं। अपने जीवन के मूल्यों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में थोड़ा सा सहयोग करें। प्रभावशाली लोगों से सम्पर्क आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग – स्लेटी

• मूलांक-5 आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय एकांत में बिताएंगे। आज का दिन, वित्तीय तौर पर आर्थिक सुधार लाएगा। प्यार में अशिष्ट बर्ताव रिश्तों को तोड़ सकता है। अपने जीवनसाथी पर टिप्पणी करने से बचने का प्रयास करें वरना रिश्ते खराब होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मोर्चें पर ध्यान देने की आवश्कता है।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – पीला

• मूलांक-6 आपके स्वभाव में बदलाव होगा आज घर की खुशियों में ही अपनी खुशी महसूस करेंगे। आज आपको तनाव के चलते से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को परेशान करने से बचें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। वैवाहिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग– लाल

• मूलांक-7 आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्राथमिक समय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज व्यवसाय में उठाया गया कोई भी कदम आपको कामयाबी के दरवाजे तक ले जाएगा। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – पीला

• मूलांक-8 व्यस्तता के बावजूद कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालेंगे। आज ऐसे कार्यों से दूर रहें जिससे किसी को ठेस पहुंचती हो। आर्थिक सहभागिता आपको लाभ दे सकती है। आज आपके प्रेम संबंध सुधर सकते हैं। किसी के प्रभाव में आकर जीवनसाथी से नोंक-झोंक कर सकते हैं लेकिन प्यार से मामला सुलझ जाएगा।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – सिल्वर

• मूलांक-9 आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य कर लें। आज आपके जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नई दिशा देगा। अगर आप खरीददारी पर जाएं तो केवल जरूरत की चीजों पर ही ध्यान दें अन्यथा आपकी जेब ढीली हो सकती है। आज का दिन आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम है।
शुभ अंक – 10
शुभ रंग – सफेद

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...