आपकी रूह कांप जाएगी ये खबर पढ़कर…नाक चबा डाली…चेहरे का हिस्सा गायब…पति बना दरिंदा…

मामूली झगड़े में पत्नी के साथ की ऐसी हैवानियत कि रूह कांप जाए

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक ऐसी खौफनाक घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। राठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसी दरिंदगी की, जिसे सुनकर रूह कांप जाए।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति फूल खान ने गुस्से में अपनी पत्नी पर पहले डंडों से बेरहमी से हमला किया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। लेकिन उसका गुस्सा यहीं नहीं रुका—उसने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए महिला के चेहरे पर हमला कर दिया और अपने दांतों से उसकी नाक और गाल को चबा डाला। इस हमले में महिला की नाक का अगला हिस्सा पूरी तरह से अलग हो गया।

बताया जा रहा है कि यह घटना राठ क्षेत्र के टोला गांव की है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, उसका निकाह कुछ समय पहले फूल खान से हुआ था और शुरू में सब कुछ सामान्य था। लेकिन धीरे-धीरे ससुराल पक्ष द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। हाल ही में किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया और आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद महिला को खून से लथपथ हालत में तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसके घावों पर 8 से ज्यादा टांके लगाए। हालत गंभीर होने के कारण और नाक का हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो जाने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़िता का भाई मौके पर पहुंचा और बहन की हालत देखकर फूट-फूट कर रो पड़ा। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी पति फूल खान और ससुर हबीब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

इस बर्बर घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक घरेलू विवाद इस तरह की खौफनाक हिंसा में बदलते रहेंगे। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close