आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के स्वास्थ्य जांच में पहुंच रहे मरीज…मिल रहा फायदा

जमशेदपुर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 12.11.22 को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, बालीगुमा,मानगो में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे डॉक्टर सुषमा रानी एवं डॉक्टर कांति के द्वारा 118 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया।
90मरीजों का ब्लड शुगर एवं 10 मरीजों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया,20 लाभार्थियों को कोविड 19 वैक्सीन करवाया गया,उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम प्रभा सोरेन, नामु रानी पॉल,लैब टेक्नीशियन – लक्ष्मी सरदार एवं, फार्मासिस्ट निवेदिता महतो एवं शहरी सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।












