आधी रात की ‘खौफनाक पूजा’ का सच! बहू के साथ जो हुआ, सुनकर कांप उठेंगे… तंत्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का आरोप

कानपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला, पुलिस जांच में जुटी

 

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर तंत्र-मंत्र के नाम पर अमानवीय हरकतें करने, निर्वस्त्र कर पूजा कराने, मारपीट और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


विरोध किया तो जबरदस्ती और मारपीट का आरोप
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इन कृत्यों का विरोध किया, तो उसके साथ जबरदस्ती की गई और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इस मामले में पति, सास-ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि मामला संवेदनशील होने के कारण पहले समझौते की कोशिशें भी हुईं, लेकिन अब पुलिस ने जांच तेज कर दी है।


आधी रात 12 बजे शुरू होती थी ‘तांत्रिक पूजा’
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसके परिवार ने ससुराल पक्ष को भारी दहेज भी दिया था। शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो वहां आधी रात के बाद तंत्र-मंत्र से जुड़ी पूजा कराई जाती थी। सास उस पर लगातार इस पूजा में शामिल होने का दबाव बनाती थी।


निर्वस्त्र कर जबरन पूजा में शामिल कराने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल के सभी लोग इस पूजा में निर्वस्त्र होकर शामिल होते थे और उस पर भी ऐसा करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पति और ससुर ने कथित तौर पर जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, जहां उसके साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया।


‘राख लगाकर की गई शर्मनाक हरकत’, सदमे में रही पीड़िता
महिला का कहना है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई और वह कई दिनों तक इस घटना के सदमे से उबर नहीं पाई। जब दोबारा उसे इसी तरह की पूजा में शामिल होने के लिए कहा गया, तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद उसका भाई उसे मायके ले गया।


दहेज के लिए लगातार प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता ने आगे बताया कि ससुराल वाले लगातार दहेज, पैसे और सोने की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close