वजन कम करने के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा है। गर्मी के मौसम में खानपान में बदलाव कर आसानी से बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। गर्मियों में पानी वाले फल सबसे ज्यादा आते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं, वजन कम करने के लिए किन फलों का सेवन से हो सकता है अपना वजन कम करना काम।

तरबूज

गर्मियों में लोग तरबूज खाना काफी पसंद करते हैं। यह शरीर को ठंडक देने के साथ वजन कम करने में भी मददगार है। इसमें 92 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है, जिससे बॉडी हाइड्रेट रहती है। तरबूज फाइबर से भी भरपूर होता है। इसे वजन कम होने में मदद मिलती है।

आड़ू

आड़ू में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। आप इसे अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। इस फल में 89 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है।

खीरा

गर्मियों में लोगों को अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। इस मौसम में शरीर में पानी की पूर्ति के लिए आप खीरा जरूर खाएं। इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है और कैलोरी बहुत कम होती है। यह भूख की क्रेविंग को कम करता है।

खरबूजा

गर्मियों में वजन कम करने के लिए खरबूजा शानदार फल है। इसमें बहुत अधिक फाइबर और कैलोरी कम होती है। खरबूजा विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-के, विटामिन-सी सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

संतरे

यह फल पोटैशियम और विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन-के, विटामिन-ए  जैसे और अन्य पोषक तत्वों की भी मात्रा होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो डाइट में संतरे जरूर शामिल करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...