सिर्फ ₹20,000 की सैलरी में खरीद सकते हैं ये Maruti कार, जानिए EMI और खर्च का पूरा गणित!

अगर आप एक बजट में कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब ये सपना हकीकत बन सकता है। मारुति सुजुकी की सबसे किफायती हैचबैक Maruti S-Presso STD वेरिएंट को महज ₹20,000 की सैलरी पर भी खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसकी ऑन रोड कीमत, ईएमआई और आपकी सैलरी में यह कैसे फिट बैठ सकती है।

क्या है ऑन रोड कीमत और क्या-क्या शामिल है?

इस कार की एक्स-शोरूम कीमत ₹4.26 लाख है। दिल्ली में इसकी ऑन रोड कीमत लगभग ₹4.70 लाख तक जाती है। इसमें शामिल हैं:

  • ₹18,000 – RTO चार्ज

  • ₹20,000 – इंश्योरेंस

  • ₹5,485 – FASTag, स्मार्ट कार्ड और MCD चार्ज

 फाइनेंस प्लान और EMI का हिसाब-किताब

अगर आप ₹1 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3.70 लाख का लोन लेना होगा।

  • लोन अवधि: 7 साल

  • ब्याज दर: 9% प्रति वर्ष

  • मासिक EMI: लगभग ₹5,957

यानि हर महीने करीब ₹6,000 की किस्त आपको देनी होगी।

 कुल कितना पड़ेगा खर्च?

7 साल में ब्याज के तौर पर लगभग ₹1.30 लाख चुकाने होंगे। इस तरह:

  • लोन+ब्याज: ₹5 लाख

  • डाउन पेमेंट + चार्जेस: ₹1 लाख
     कुल खर्च: लगभग ₹6 लाख तक

 EMI के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?

बैंक और फाइनेंस कंपनियों के अनुसार आपकी EMI, सैलरी की 30% से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस हिसाब से:
 यदि आपकी मासिक सैलरी ₹18,000-₹20,000 है, तो आप इस कार की ईएमआई को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।
 ₹25,000 की सैलरी पर और भी आराम से भुगतान होगा।

 क्यों है Maruti S-Presso एक स्मार्ट चॉइस?

  • बजट सेगमेंट की कार

  • 24 kmpl तक का शानदार माइलेज

  • पहली कार के लिए परफेक्ट

  • कम मेंटेनेंस और मारुति का भरोसा

Related Articles