झारखंड के इन 10 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट…बर्फीली हवाएं बढ़ाएगी ठिठुरन

झारखंड के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जानकारी दी है कि साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम में घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान 6.3 डिग्री तापमान गुमला में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सर्वाधिक तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश की वजह से झारखंड का मौसम बदलेगा.

आसमान में बादल छाये रहेंगे. ठंडी हवा चलेगी जिसकी वजह से दोपहर में धूप के बावजूद कनकनी महसूस होगी.

झारखंड के तापमान में होगी वृद्धि
रांची में मौजूद मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसकी वजह से झारखंड के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है.

गुरुवार को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे.

इस समय झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह कोहरा छाया रहता है. शाम को भी धुंध रहती है. वाहन चालकों को खास हिदायत दी जा रही है.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिन में झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. इसके बाद तापमान में और 4 डिग्री का इजाफा होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close