सावधान! झारखंड में 4 अक्टूबर तक भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Caution! A yellow alert has been issued for heavy rain in Jharkhand until October 4.

झारखंड मौसम अलर्ट के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 4 अक्टूबर तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्यवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

29 सितंबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों (कोल्हान) और मध्य हिस्सों (रांची और आसपास) में गर्जन-तड़ित के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मुख्य हाइलाइट्स:

  • 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश।

  • 2 अक्टूबर को पूर्वी हिस्सों (संताल परगना) में बारिश का अनुमान।

  • 3 और 4 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना।

  • 29 सितंबर को रांची में 6 मिमी, जमशेदपुर में 4 मिमी और डालटनगंज में 2 मिमी बारिश दर्ज।

रांची में रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। कभी-कभी धूप भी निकली, लेकिन बीच-बीच में तेज बारिश ने लोगों को परेशान किया। मौसम केंद्र ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने, ओवर फ्लो वाले नालों और नदी किनारे जाने से बचने, तथा बाहर जाने पर छाता और रेनकोट का उपयोग करने की सलाह दी है।

Related Articles

close