Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max: आधी कीमत में मिलेगा दोगुना दम? जानिए कौन है असली किंग…
एक तरफ Apple का सबसे महंगा iPhone 17 Pro Max और दूसरी तरफ Xiaomi का नया धमाकेदार 17 Pro Max—दोनों में तगड़ा मुकाबला है। लेकिन क्या Xiaomi वाकई iPhone को पछाड़ पाएगा?

Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max:Apple ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप iPhone 17 Pro Max लॉन्च किया, तो वहीं Xiaomi भी पीछे नहीं रहा और उसने पेश किया Xiaomi 17 Pro Max, जो फीचर्स और कीमत दोनों में चर्चा में है। देखने में दोनों काफी मिलते-जुलते लगते हैं, लेकिन सवाल यह है कि असली किंग कौन है?
डिस्प्ले
iPhone 17 Pro Max: 6.9-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स ब्राइटनेस।
Xiaomi 17 Pro Max: 6.9-इंच 2K स्क्रीन + M10 मैजिक बैक स्क्रीन, जिससे रियर कैमरे से सेल्फी, गेमिंग और कई काम हो सकते हैं।
डिस्प्ले में Xiaomi का मैजिक बैक स्क्रीन इसे यूनिक बनाता है।
Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max:प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 17 Pro Max: A19 Pro 3nm चिपसेट।
Xiaomi 17 Pro Max: Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm)।
दोनों ही टॉप-क्लास प्रोसेसर हैं, लेकिन Xiaomi को गेमिंग और मल्टी-टास्किंग में थोड़ी बढ़त मिलती है।
कैमरा
iPhone 17 Pro Max: 48MP + 48MP + 48MP (8x ऑप्टिकल ज़ूम), फ्रंट 18MP।
Xiaomi 17 Pro Max: Leica-ब्रांडेड 50MP + 50MP + 50MP (5x ऑप्टिकल ज़ूम), फ्रंट 50MP।
iPhone का ज़ूम पावरफुल है, लेकिन Xiaomi का 50MP सेल्फी कैमरा क्रिएटर्स के लिए धमाका है।
Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max:बैटरी और चार्जिंग
iPhone 17 Pro Max: 5,088mAh / 4,832mAh, कोई फास्ट चार्जिंग स्पीड हाइलाइट नहीं।
Xiaomi 17 Pro Max: 7,500mAh बैटरी, 100W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग।
बैटरी और चार्जिंग में Xiaomi साफ बाजी मारता है।
सुरक्षा और बिल्ड
iPhone 17 Pro Max: IP68, Ceramic Shield।
Xiaomi 17 Pro Max: IP69, Dragon Crystal Glass।
दोनों मजबूत हैं, लेकिन Xiaomi की IP69 रेटिंग थोड़ा ज्यादा भरोसेमंद है।
कीमत का फर्क
Variant | iPhone 17 Pro Max | Xiaomi 17 Pro Max |
---|---|---|
256GB | ₹1,49,900 | ₹74,700 (12+512GB) |
512GB | ₹1,69,900 | ₹78,500 (16+512GB) |
1TB | ₹1,89,900 | ₹87,200 (16+1TB) |
2TB | ₹2,29,900 | — |
iPhone की कीमत लगभग डबल है।
Xiaomi 17 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max:कौन सा चुनें?
अगर आप Apple इकोसिस्टम और ब्रांड लॉयल्टी के फैन हैं तो iPhone 17 Pro Max आपके लिए है। लेकिन अगर आप पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और यूनिक फीचर्स आधी कीमत पर चाहते हैं, तो Xiaomi 17 Pro Max बेस्ट डील है।