बर्मिघम: भारत के लिए शनिवार का दिन खेल के लिहाज से काफी शानदार रहा। एथलेटिक्स और लॉन बॉल्स में ऐतिहासिक पदक मिले तो वही महिला क्रिकेटरो और मुक्केबाज़ों ने पदक पक्के किये। कुश्ती में भी दिन भारत के पक्ष में रहा।

कुश्ती का दबदबा

विनेश फोगाट ने जहाँ महिला 53 वर्ग किग्रा में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही, वहीं रवि दहिया ने मेंस 57 किग्रा भार वर्ग में नाइजीरिया के पहलवान को एकतरफ़ा मुकाबले में 10-0 से मात दी। 74 किग्रा पुरुषों के वर्ग में नवीन कुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 के अंतर से हराया। 50 किग्रा महिला वर्ग में पूजा गेहलोत ने सकॉटलैंड की क्रिस्टले ऎल तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 12-2 से हराया और कांस्य पदक अपने नाम की।

एथलेटिक्स दमदार

ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में भी कल भारतीय धावक प्रियंका और साबले ने भी रजत पदक जीते। मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी ने 10,000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीते। उसके बाद महाराष्ट्र के बेटे अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपल चेज में रजत पदक जीत कर खुशी को दोगुनी कर दिया। अविनाश सिर्फ 0.5 सेकेंड के अंतर से स्वर्ण से चूक गए।

हॉकी में पदक

हॉकी में भारतीय पुरुषों की टीम ने साउथ अफ्रीका को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में दुनिया की 13वें नम्बर की टीम दक्षिण अफ्रीका ने पूरे मैच में अपने से ऊपर रैंकिंग वाली भारत को कड़ी टक्कर दी, पर अंततः परिणाम भारत के पक्ष में आया। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रहा है। भारतीय पुरुषों ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी में गोल्ड नही जीता है। उम्मीद है कि सोमवार को होने वाले फाइनल में यह कमी पूरी हो जाएगी। वहीं झारखंड की सलीमा टेटे की जबरदस्त पारी से महिला हॉकी में कांस्य पदक मिला।

टेबल टेनिस में 2 और मेडल

भारतीय स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने अंतिम राष्ट्रमंडल खेलों में 2 और पदम भारत के लिए पक्के कर दिए। शरत ने जी सत्यन के साथ मिश्रित युगल में फाइनल में जगह बनाई। वहीं सिंगल में भी फाइनल में पहुँच गये।

लॉन बॉल्स में पुरुषों को पहली बार रजत

मंगलवार को महिलाओं के इस स्पर्धा में स्वर्ण पर कब्जा जमाने के बाद पुरुषों की फोर टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। इस जीत में 4 में से 3 खिलाड़ी झारखंड से थे। सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 13-12 के क़रीबी अंतर से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में उसे उतरी आयरलैंड से 18-5 के अंतर से हार कर रजत से संतोष करना पड़ा।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...