रक्षाबंधन पर फ्री में सफर: आज और कल महिलाओं को नहीं लगेगा बस भाड़ा, राखी पर बहनों को मिला ये खास गिफ्ट

Free travel on Rakshabandhan: Women will not be charged bus fare today and tomorrow, sisters get this special gift on Rakhi

Raksha Bandhan News: रक्षाबंधन का त्योहार आज मनाया जा रहा है। इस दौरान भाई अपनी बहन के लिए कई तरह के गिफ्ट खरीद रहा है। इस दौरान बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक अनूठी पहल की है। फैसला लिया गया है कि भागलपुर और पूर्णिया परिवहन प्रमंडल की सभी सरकारी बसों में 9 और 10 अगस्त को महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

 

यह पहला अवसर है जब दोनों प्रमंडलों ने संयुक्त रूप से रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। अनुमान है कि इन दो दिनों में हजारों महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी।हालांकि ये सुविधा केवल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अपनी बसों में लागू होगी। आपको यह भी बता दें कि परिवहन निगम की बसों में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है।

 

यह सुविधा अंडरटेकिंग बसों में उपलब्ध नहीं होगी। इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने भाइयों के पास जाकर राखी का पवित्र बंधन निभा सकें।भागलपुर और पूर्णिया परिवहन प्रमंडल के लगभग 40 से अधिक सरकारी बसों पर यह सुविधा मिलेगी।

 

इससे महिला यात्रियों को किशनगंज, अररिया, बांका, मुंगेर, कटिहार, खगड़िया, मुजफ्फरपुर सहित अन्य जगहों पर जाने में सहूलियत होगी। 9 और 10 अगस्त को यह सेवा बिहार के भागलपुर पूर्णिया सहित सभी 6 परिवहन प्रमंडल के 19 प्रतिष्ठानों पर लागू रहेगी। इसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक ने पत्र भी जारी किया है।

Related Articles