किराए के मकान में छुपा साइबर ठगी का खेल…महिला और 4 युवक गिरफ्तार…जवाब सुन पुलिस की छूट गई सांस…

वैशाली, बिहार: नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गैंग का खुलासा हुआ है, जिसने साइबर ठगी के माध्यम से लोगों को हेराफेरी में फंसाया। मामला तब उजागर हुआ जब पुलिस को पता चला कि किराए के मकान में एक महिला और चार युवक रह रहे हैं, जो लोगों को नौकरी देने के नाम पर ठगी करते थे।
साइबर थाना वैशाली ने प्रतिबिंब पोर्टल की जांच के दौरान यह जानकारी हासिल की कि दो मोबाइल नंबर पटना और बेतिया में जॉब देने के नाम पर शिकायतों में शामिल थे। इसके बाद डीएसपी चांदनी सुमन के नेतृत्व में टीम ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की।
मकान में पुलिस पहुंची तो महिला और चारों युवक छुपने लगे। जब उनसे पूछताछ की गई, तो सारा खेल उजागर हुआ। आरोपियों ने व्हाट्सएप और OLX के जरिए लोगों से सर्टिफिकेट और दस्तावेज मांगकर रजिस्ट्रेशन व प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे वसूले।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल, 13 सिमकार्ड, 8 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, 2 पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड और 1 वोटर आई कार्ड बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में चार वैशाली जिले के जबकि महिला रूपा सरकार पश्चिम बंगाल की रहने वाली है।
डीएसपी चांदनी सुमन ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है और साइबर ठगी के अन्य लिंक को भी ट्रैक किया जा रहा है। यह मामला यह साबित करता है कि साइबर अपराध अब छोटे शहरों तक पहुंच चुका है, और पुलिस सतर्क रहने की सलाह दे रही है।








