संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से … 23 दिनों में होगी 17 बैठकें..

नयी दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है। 7 दिसंबर से शुरू होकर ये सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार देर शाम इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसद का शीतकालीन सत्र 7 से 29 दिसंबर तक चलेगा।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इसे लेकर ट्वीट किया, ‘संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा। शीतकालीन सत्र में इस दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी।’ उन्होंने कहा कि अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की प्रतीक्षा है। सदन में रचनात्मक बहस के लिए आगे देख रहे हैं।’









