संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, S.I.R. और बिहार चुनाव पर हंगामे के आसार, जानिए क्या हैं मुद्दे

Parliament's winter session begins on December 1st, with potential uproar over S.I.R. and Bihar elections. Find out what the issues are.

 संसद के शीतकालीन सत्र  की तारीखें सामने आ चुकी है. सत्र अगले महीने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा. 19 दिनों तक चलने वाले सत्र में 15 महत्वपूर्ण बैठक होंगी. यह जानकारी आज केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने साझा की है. इससे पहले संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से लेकर 21 अगस्त तक चला था.1 दिसंबर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में हंगामे के आसार देखने को मिल सकते हैं.विपक्ष ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है.18 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इसको लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई थी.

किरेन रिजिजू ने शेयर की पोस्ट

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा- “माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु जी ने सरकार द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सत्र 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा जो 19 दिसंबर तच संचालित होगा” हमें एक सार्थक सत्र की उम्मीद है जो लोकतंत्र को मजबूती दें और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरे.

बिहार चुनाव, SIR पर होगा हंगामा

 

 

संसद का विंटर सेशन अन्य सत्रों के मुकाबलें छोटा होगा. इस सत्र के बाद जल्द ही सरकार बजट सत्र लाएगी.इससे पहले साल 2013 में शीतकालीन सत्र 13 दिनों तक चला था. यह सत्र 5 दिसंबर से 18 दिसंबर तक संचालित हुआ था. 1 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे शीतकालीन सत्र में बिहार विधानसभा की गूंज सहित देश के 12 राज्यों में चुनाव आयोग की वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया (SIR) पर भी चर्चाएं हो सकती है.

Related Articles

close