Winter Bath Time: सर्दियों में नहाने का क्या है सबसे अच्छा समय? जानें इसके फायदे

Winter Bath Time: ये तो सभी को पता है कि नहाना सभी के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे आपका शरीर हेल्दी और साफ सुथरा बना रहता है। आपके लिए ये जानना भी जरूरी है कि सर्दियों में नहाने का सबसे सही समय क्या हो सकता है।

कई लोग सर्दियों में किसी भी समय नहा लेते हैं, जो शरीर के लिए सही नहीं होता है। इससे उन्हें ठंड लगने का खतरा रहता है, जिसके कारण वह बीमार भी पड़ सकते हैं। साथ ही इससे निमोनिया होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे लेकर डॉक्टर भी कहते हैं कि सही समय पर नहाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही सर्दियों में रोज नहाना स्किन एलर्जी कारण बन सकती है। इसलिए अपनी बॉडी को अनुसार नहाना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि किस समय नहाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सर्दियों में नहाने का सही समय

सर्दियों में नहाने के लिए सबसे सही समय धूप निकलने के बाद होता है। जब सुबह के समय धूप निकल आए तो आप नहा सकते हैं। इसके लिए सबसे अच्छा समय सुबह के 8 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक का हो सकता है, जब सूरज की रोशनी तेज होती और आप नहाने के बाद धूप में बैठकर ठंड को दूर कर सकते है। इससे आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे हो सकते है और साथ ही विटामिन-डी की कमी भी दूर होगी।

नहाते समय इन बातों का रखें ध्यान

गर्म पानी से नहाएं- सर्दियों में गर्म पानी से ही नहाए, क्योंकि इससे शरीर गर्म रहता है और ठंड लगने का खतरा भी नहीं रहता है। कई लोग सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहा लेते है, जो उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आप गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं।

सही साबुन का इस्तेमाल करें- सर्दियों में नहाने के लिए अच्छे साबुन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। इससे स्किन को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। कई बार गलत साबुन का इस्तेमाल करने से ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली जलन का खतरा बढ़ सकता है।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी- सर्दियों में नहाने के बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना बहुत जरूरी होता है। इससे त्वचा को नमी मिलती है और आप कई तरह के इंफेक्शन से भी दूर रह सकते हैं। कई बार नहाने के बाद क्रीम या तेल न लगाने से स्किन ड्राई हो जाती है, जो स्किन पर जलन और खुजली पैदा कर सकती है।शुगर कंट्रोल करने का जबरदस्त फॉर्मूला, स्वामी रामदेव ने बताए 3 आसान तरीके

Related Articles

close