देवघर। पति के विदेश से भेजे पैसों पर बीबी का ही दिल ललच गया। फिर पत्नी ने पति के भेजे पैसों को हड़पने के लिए ऐसा षड़यंत्र रचा की सुनकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे। मामला झारखंड के देवघर का है। पति कमाने के लिए दुबई गया था और वहां से पत्नी को पैसे भी भेजा करता था, लेकिन बीबी को उस पैसों पर लालच आ गया, जिसके बाद उसने खातों में हेराफेरी कर रकम पर हाथ साफ कर दिया।

इस मामले में पति ने पत्नी शगुप्ता जुही, मेहीद आलम, रजिया खातुन, इसरार आलम, साहीदा खातुन और सोहनी परवीन के खिलाफ मधुपुर थाने में परिवाद दर्ज कराया है। कमाई की खातिर दुबई गया शख्स मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी सज्जाद अंसारी है। पति का आरोप है कि वो 2021 में दुबई गया था। जाने से पहले उसने मधुपुर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया ताकि वह अपनी कमाई के पैसे उस खाते में डाल सके और उसकी पत्नी को यहां पैसा मिल जाए। खाता खोलते समय उसने 13 हजार जमा किया था। खाता से अपना मोबाइल नंबर जोड़ा था। वह मोबाइल छोड़ कर चला गया था, जिसे उसकी पत्नीक यूज कर रही थी।

जब वह एटीएम से रकम निकालने गया, तो उसे पता चला कि उसका एटीएम काम नहीं कर रहा है। तब उसने एक्सिस बैंक मधुपुर शाखा से संपर्क किया।जहां बैंककर्मियों ने बताया कि पंजाब चंडीगढ़ साइबर थाना की पुलिस ने उसके बैंक खाता को फ्रीज कर दिया है। इसके बाद 18 अगस्त को वह अपने ससुराल गया। पत्नी से पासबुक, एटीएम कार्ड, कागजात और रुपए लेकर वापस लौटाने को बोला। उसे पत्नी का उसके प्रेमी के साथ संबंध होने का भी पता भी चल गया। इस बात का विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...