सीतामढ़ी। पति के सामने ही पत्नी को गोली मार दी। घटना सीतामढ़ी जिले की बतायी जा रही है। तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों के पति के सामने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। बदमाशों ने महिला के सिर में गोली मारी है। इस संबंध में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। महिला के सिर में 3 गोलियां मारी गई हैं।हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जमुरा पुल के पास की है।

मृतका की पहचान परिहार थाना क्षेत्र स्थित अधखनी गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गुड़िया का गांव के ही पंकज कुमार के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हत्या के पीछे भी पंकज का हाथ बताया जा रहा है। इधर पति रंजीत ने बताया कि वह अपनी फुआ के गांव झलसी से अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमुरा पुल के पास NH-227 पर पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाई। गुड़िया देवी के कान पर पिस्टल तानी तो उसे लगा कि लूटपाट करेंगे। लेकिन उन्होंने उसके सिर में गोली मार दी।

मृतका ने आरोपितों के विरुद्ध पिछले वर्ष रेप का केस दर्ज कराया था। उसके बाद आरोपित पक्ष के भी एक व्यक्ति ने मृतका के परिवार पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। रेप का केस दर्ज होने के बाद मृतका को उसके दोनों बच्चों के साथ अपहरण कर लिया गया था। अपहरण की प्राथमिकी परिहार थाना में गत दो अक्टूबर 2023 को दर्ज करायी गयी थी। केस दर्ज होने के चार दिनों के बाद ही अपहृता को दोनों बच्चों के साथ सुरसंड से बरामद किया गया था। मृतका के परिजन को आरोपितों द्वारा रेप और अपहरण का केस उठाने के लिए बराबर दबाव दिया जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...