“पत्नी को होली पर मायके ले जाना है श्रीमान, 10 दिन की छुट्टी मंजूर करें”…. पुलिस अधिकारी ने SP को लिखा अजीबोगरीब आवेदन, जानिए पूरा मामला

फतेहपुर। “शादी के 22 साल से पत्नी ने अपने मायके में होली नहीं मनाया है, जिसकी वजह से वह काफी नाराज चल रही है। होली के अवसर पर अपनी पत्नी को मायके ले जाने के लिए 10 दिन की छुट्टी देने की कृपा करें”…. छुट्टी का यह अजीबोगरीब आवेदन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ का बताया जा रहा है, जहां एक पुलिस अधिकारी ने होली की छुट्टी के लिए बेहद दिलचस्प अंदाज में आवेदन लिखा। अब यह आवेदन सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के नाम लिखी अपनी चिट्ठी में पुलिसकर्मी ने जो लिखा है वह वाकई में हर किसी को हंसने को मजबूर कर दे रहा है।

अधिकारी की छुट्टी मंजूर हो पाई है या नहीं, यह तो अभी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। अधिकारी के मुताबिक उसकी पत्नी होली पर मायके नहीं जाने के कारण उनसे नाराज चल रही है। वह चाहती है कि उनके साथ वो भी मायके जाए, लेकिन ऐसा तभी संभव होगा, जब पुलिस अधिकारी को छुट्टी मिलेगी। छुट्टी के आवेदन देने वाले अधिकारी अशोक कुमार फतेहगढ़ पुलिस में रिट प्रभारी है।
अशोक कुमार ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनकी पत्नी शादी के 22 साल से होली के अवसर पर अपने नहीं जा सकी है, जिस कारण से वह मुझसे नाराज चल रही है और होली के अवसर पर अपने मायके जाने और मुझसे साथ चलने की जिद कर रही है। इसलिए छुट्टी की बेहद जरूरत है। आपसे अनुरोध है कि मेरी समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 4 मार्च से 10 दिन की आकस्मिक छुट्टी प्रदान करें।
अब इस आवेदन पर एसपी ने पुलिस अधिकारी की छुट्टी मंजूर की है या नहीं। यह तो मालूम नहीं चल पाया है, लेकिन यह आवेदन सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।लोग इस पर दिलचस्प तरीके से अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।









