रांची: हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में जेंल में है। जेल में जाने के बाद से ही कल्पना सोरेन राजनीति में काफी सक्रिय है। वो लगातार दौरे कर रही है, कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकें कर रही है। चर्चा है कि वो गांडेय से उपचुनाव लड़ेगी। इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लोकसभा में बड़ा मुद्दा बना रहा है। लिहाजा झामुमो ने ना सिर्फ धरना प्रदर्शन के जरिये लोगों का ध्यान आकृष्ट किया, बल्कि अब आचार संहिता लगने के बाद बयानों के जरिये हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मुद्दे को जिंदा रखने की कोशिश की है।

झामुमो ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की वजह गिनाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। झामुमो ने बताया है कि हेमंत सोरेन को इसलिए गिरफ्तार किया गया, क्योंकि वो झारखंड के हित में काम कर रहे थे, वो स्कूल से लेकर पेंशन तक का इंतजाम कर रहे थे। वो झारखंड के हक का पैसा केंद्र से मांग रहे थे। इसी वजह से उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई की गयी।

झामुमो ने सोशल मीडिया में लिखा है कि हेमन्त जी को भाजपा ने जेल में इसलिए डाला क्योंकि उन्होंने –

CM एक्सीलेंस स्कूल बनायी, जहां आज अमीरों के बच्चे भी पढ़ना चाहते हैं

हवाई चप्पल पहनने वाले हमारे श्रमिक साथियों को हवाई जहाज़ से घर लायें

बिजली बिल में 125 यूनिट मुफ़्त कर दी

झारखंड के हर जन को सर्वजन पेंशन से जोड़ा

पहली बार केंद्र से झारखण्ड के हिस्से का 1 लाख 37 हज़ार करोड़ माँगा

कोरोना में सभी झारखंडियों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की यह तो मात्र कुछ कार्य हैं, अभी हेमन्त जी के कार्यों के फ़ेहरिस्त काफ़ी लंबी है। उन्होंने चार साल – पूर्ववर्ती रघुबर सरकार की तरह हाथी नहीं उड़ाई बल्कि ज़मीन पर जनता के लिए कार्य किया।

इसलिए आज भाजपा ने उन्हें बिना किसी सबूत झूठा मामला बना जेल में डाला है।झाममो की तरफ से किये इस पोस्ट को कल्पना सोरेन ने भी रिट्वीट किया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...