PIZZA का स्वाद क्यों नहीं आता रेस्टोरेंट जैसा? असली राज़ छुपा है इस क्रीमी सॉस की आसान रेसिपी में!

पिज्जा PIZZA खाने का मज़ा तभी दोगुना होता है जब उसका सॉस क्रीमी, फ्लेवरफुल और रेस्टोरेंट जैसा हो। लेकिन अक्सर घर पर पिज्जा बनाते समय लोग यही शिकायत करते हैं कि “वैसा स्वाद क्यों नहीं आता?”
तो अब टेंशन खत्म! हम आपके लिए लेकर आए हैं रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी और क्रीमी PIZZA सॉस की आसान रेसिपी, जिसे बनाना इतना आसान है कि हर कोई इसे ट्राई कर सकता है।

 ज़रूरी सामग्री

  • लाल टमाटर – 6 पके हुए

  • तेल – 2 छोटी चम्मच

  • लहसुन – 3 कलियां (बारीक कटी हुई)

  • प्याज – ¼ (बारीक कटी हुई)

  • तुलसी के पत्ते – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)

  • चीनी – ¾ छोटी चम्मच

  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – ¾ छोटी चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • ओरेगानो – ½ छोटी चम्मच

  • मिर्च फ्लेक्स – ¼ छोटी चम्मच

  • टमाटर सॉस – 1 बड़ा चम्मच

  • बटर – ½ बड़ा चम्मच

 बनाने की विधि

  1. सबसे पहले टमाटरों के नीचे X का कट लगाकर उन्हें उबालें। छाल उतारकर 3 टमाटर ब्लेंड करें और प्यूरी बना लें, बाकी 3 को काट लें।

  2. पैन में तेल गरम करें, लहसुन सुनहरा होने तक भूनें।

  3. प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक पकाएं।

  4. कटे टमाटर डालें और अच्छी तरह मैश करते हुए पकाएं।

  5. अब प्यूरी डालें और उसमें तुलसी, चीनी, मिर्च पाउडर, ओरेगानो, मिर्च फ्लेक्स और नमक मिलाएं।

  6. सॉस को ढककर 5 मिनट तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।

  7. आखिर में टमाटर सॉस और बटर डालकर अच्छे से मिलाएं।

 कैसे इस्तेमाल करें

तैयार सॉस को PIZZA बेस पर फैलाएं या पास्ता के साथ मिलाएं। यकीन मानिए, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा असली स्वाद।

Related Articles

close