Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा या ये खिलाड़ी बनाएंगे नया इतिहास?

Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए? विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा या ये खिलाड़ी बनाएंगे नया इतिहास?
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 (Asia Cup T20 2025) की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है और क्रिकेट फैंस में इस बार भी जबरदस्त उत्साह है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा, जहां कुल 8 टीमें खिताब की दौड़ में शामिल होंगी।
इस बार का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान जैसे मजबूत टीमों के अलावा यूएई, ओमान और हांगकांग भी अपनी ताकत आजमाएंगे।
Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड:
टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 9 पारियों में कुल 429 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 122* भी शामिल है, जो उन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।
टॉप 10 बल्लेबाज (Asia Cup T20 में सबसे ज्यादा रन):
क्रम | खिलाड़ी का नाम | देश | मैच | पारियां | रन | उच्चतम स्कोर |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | विराट कोहली | भारत | 10 | 9 | 429 | 122* |
2 | मोहम्मद रिजवान | पाकिस्तान | 6 | 6 | 281 | 78* |
3 | रोहित शर्मा | भारत | 9 | 9 | 271 | 83 |
4 | बाबर हयात | हांगकांग | 5 | 5 | 235 | 122 |
5 | इब्राहिम जादरान | अफगानिस्तान | 5 | 5 | 196 | 64* |
6 | भानुका राजापक्षे | श्रीलंका | 6 | 6 | 191 | 71* |
7 | सबीर रहमान | बांग्लादेश | 6 | 6 | 181 | 80 |
8 | नजीबुल्लाह जादरान | अफगानिस्तान | 8 | 8 | 176 | 60* |
9 | मुहम्मद उस्मान | यूएई | 7 | 7 | 164 | 106 |
10 | माहमुदुल्लाह | बांग्लादेश | 7 | 7 | 133 | 36 |
क्या इस बार कोई नया रिकॉर्ड बनेगा?
विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा, लेकिन नए टूर्नामेंट में युवा खिलाड़ियों की धमाकेदार पारियों से रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
टी20 एशिया कप की इस बार की भिड़ंत में हर मैच की नज़र इस रिकॉर्ड पर भी होगी कि क्या कोई खिलाड़ी इस टॉप-10 लिस्ट में अपनी जगह बना पाता है या नहीं।